उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। जिसमे इस बार सरकार द्वारा चारधाम यात्रा में खास पहल शुरू की गई है।
खास पहल की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को सेहतमंद और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान की शुरुआत की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पहल के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि यात्रा मार्ग पर परोसे जाने वाले भोजन में पोषण संतुलन हो और उसे इस प्रकार तैयार किया जाए कि वह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक न हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है।