Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होगा विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा का विशेष सत्र होगा।

अधिसूचना जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र तीन नवंबर से शुरू होगा। इस संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नेअधिसूचना जारी की है। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की हैं।

Exit mobile version