Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्वास्थ्य की दिशा में खास कदम, यहां स्थापित होगा राज्य का पहला आर्गन बैंक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्य का पहला आर्गन बैंक स्थापित किया जाएगा। जिसकी स्थापना राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में की जाएगी।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते दिनों हुई चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यह राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को नई दिशा देने वाला कदम होगा, जिससे अंगदान के क्षेत्र में उत्तराखंड आत्मनिर्भर बन सकेगा। मंत्री ने कहा कि राज्य में अंगदान और देहदान की संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए जनता को प्रेरित करने के साथ-साथ आनलाइन और आफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी की जा रही है। इच्छुक व्यक्ति दून मेडिकल कालेज में आकर या सोटो की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

Exit mobile version