Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पर्वतारोहण और ट्रेकिंग के लिए तैयार होगा खास सिस्टम, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब राज्य की सरकार पर्वतारोहण और ट्रेकिंग के लिए खास तैयारी कर रही है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सरकार सिंगल विंडो सिस्टम तैयार करेगी। पर्वतारोहण और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह सिस्टम तैयार किया जायेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वन विभाग को ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि फॉरेस्ट वॉकिंग, नेचर ट्रेल जैसी गतिविधियों को बढ़ाया जाए। उन्होंने वन विभाग को कैंपिंग साइट्स भी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि सभी गतिविधियों को निर्धारित समय पर शुरू किया जाए। इसके लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए और इसे योजनाओं के कैलेंडर के अनुसार संचालित किया जाए।

Exit mobile version