Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की जल्द होगी स्थापना, सीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना होगी।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इनके स्थापना की कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा की। जिस पर सीएम ने अधिकारियों को राज्य में खेल अवस्थापना को मजबूत करने के साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य में खेल सुविधाओं के विकास पर फोकस करने को कहा है। साथ ही सीएम ने युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और भागीदारी बढ़ाने के लिए न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधायक, सांसद एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करे। धामी ने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों को और बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समयबद्ध रूप से पुरस्कार, छात्रवृत्ति एवं बीमा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Exit mobile version