Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के सभी 13 जनपदों में 15 नवंबर को होगी भूकंप पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल, आईआरएस के अंतर्गत होगा आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी 15 नवंबर को सभी 13 जनपदों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

मॉक ड्रिल का आयोजन

जो भूकंप तथा भूकंप के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली अन्य आपदाओं का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा विभिन्न रेखीय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भूकंप पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल कराने तथा विभिन्न रेखीय विभागों तथा केंद्र सरकार की एजेंसियों के बीच समन्वय की कड़ी को मजबूत करने, भूकंप तथा इससे जुड़ी अन्य आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों को प्रभावी तरीके से संचालित करने, संसाधनों को बेहतर से बेहतर उपयोग हो, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मॉक ड्रिल का आयोजन आईआरएस यानी त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली के अंतर्गत किया जाएगा।

Exit mobile version