Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां अत्याधुनिक इलेक्ट्रीशियन लैब का उद्घाटन, कोशल विकास में युवाओं के मिलेगी नई उड़ान



उत्तराखंड: उत्तराखंड के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में देहरादून को एक बड़ी सौगात मिली है।


युवाओं को मिलेगा लाभ


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) में ‘क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम’ (CITS) के तहत एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रीशियन लैबोरेट्री का लोकार्पण किया गया। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की सचिव देबश्री मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर लैब का उद्घाटन किया। इस लैब को आधुनिक मशीनों और इंडस्ट्री-रेलेवेंट उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, ताकि प्रशिक्षकों (Instructors) को उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण दिया जा सके। सचिव देबश्री मुखर्जी ने कहा कि कुशल प्रशिक्षक ही भविष्य के कार्यबल की नींव हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को उभरती तकनीकों को अपनाने और कौशल उन्नयन को करियर का मुख्य हथियार बनाने के लिए प्रेरित किया।



Exit mobile version