Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां अचानक खाना बनाते समय लगी आग, 36 झोपडिय़ां जलकर राख

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार जिले के कनखल क्षेत्र में बैरागी कैंप की बजरीवाला बस्ती में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई।

हुआ काफी नुकसान-

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के बैरागी कैंप में मंगलवार दोपहर बजरीवाला बस्ती में एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में 36 झोपडिय़ां जलकर राख हो गई। वहीं, इस धुएं से चार महिलाएं बेहोश हो गई और 6 से ज्यादा लोग झुलस गए। हालांकि, फायर बिग्रेड की 11 गाड़ियों की टीम ने घंटो मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

Exit mobile version