Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तुंगनाथ धाम में आस्था का सैलाब: बना यह रिकॉर्ड, अब तक इतने लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पंचकेदार में तृतीय तुंगनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।  समुद्रतल से 12,073 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

श्रेणीसंख्या
पुरुष60,962
महिला50,815
बच्चे (नौनिहाल)6,384
साधु-संत151
विदेशी श्रद्धालु69

श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से बीते 73 दिनों में 1,18,381 श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 1,600 से अधिक भक्त दुर्गम चढ़ाई पार कर मंदिर पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल-ढाबों, होमस्टे, लॉज और स्थानीय दुकानों के साथ-साथ घोड़ा-खच्चर संचालकों के व्यवसाय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

Exit mobile version