Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से विकसित भारत विकसित उत्तराखंड पर आधारित तीन दिवसीय विशाल प्रदर्शनी का आयोजन, सीएम होंगे शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूड़की में आज से विकसित भारत विकसित उत्तराखंड पर आधारित तीन दिवसीय विशाल प्रदर्शनी का आयोजन होने वाला है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद डॉ. नरेश बंसल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज 04 से 06 मार्च को रूड़की के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में विकसित भारत विकसित उत्तराखंड पर आधारित तीन दिवसीय विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बताया कि इस प्रदर्शनी में 50 से ज्यादा अलग-अलग विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत, विभिन्न विधायक और मेयर भी उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version