Site icon Khabribox

उत्तराखंड: टिहरी लेक फेस्टिवल में दिखा रोमांचक नजारा, सेना के जवानों ने करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई से झील में की शानदार लैंडिंग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नई टिहरी में टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान एक अनोखा रोमांच दिखा।

दर्शकों ने उठाया लुत्फ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बीते कल रविवार को एक अनोखा रोमांचक नजारा देखने को मिला। यहां सेना के जवानों ने करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट करते हुए टिहरी झील में शानदार लैंडिंग की। एक ओर आकाश में पैराग्लाइडिंग करते जवान दिखाई दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर झील के किनारे खड़े दर्शक इस रोमांचक पल को देख रहे थे।

की सराहना

इस कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने भी सेना के जवानों के साहसिक प्रदर्शन की सराहना की।

Exit mobile version