गैरसैंड़ (चमोली): उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आज से विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू होने जा रहा है।
दो दिवसीय सत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। सत्र की शुरुआत में सबसे पहले सदन में दिवंगत नेताओं—पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शोक व्यक्त करने के पश्चात दोपहर तीन बजे राज्य सरकार की ओर से अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। अनुपूरक बजट के साथ-साथ इस दो दिवसीय सत्र के दौरान 9 अन्य विधेयकों समेत कुल 10 विधेयक और विभिन्न विभागों व आयोगों के प्रतिवेदन (रिपोर्ट) पेश किए जाएंगे।