Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में अनूठी पहल की शुरुआत, अब बेटी के नाम से होगी घर में लगी नंबर‌ प्लेट, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में एक खास पहल की शुरुआत की जा रही है।

कनालीछीना विकासखंड से कार्यक्रम का शुभारंभ

जिसमें यहां के डीएम आशीष भटगाई ने बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, बालिकाओं के प्रति सम्मान और गर्व की भावना मजबूत करते हुए लिंगानुपात की दिशा में सुधार की दिशा में खास पहल शुरू की है। जानकारी के अनुसार जिस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत “मेरी चेली म्यार घरै पछयांण” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत परिवार में बेटी के जन्म लेते ही उस घर की पहचान जन्म लेने वाली बेटी के नाम से होगी। बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग संबंधित परिवार को बेटी के नाम की विशेष पटिटका उपलब्ध कराएगा। यह पटिटका घर से बाहर लगाई जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक सोच में बदलाव का प्रयास है।

Exit mobile version