Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में दिखा अनोखा नजारा, खिलाड़ियों के लिए मेडल लेकर आया ‘मौली रोबोट’

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है।

लोगों में दिखा उत्साह

जिस पर अब शनिवार को मेडल सेरेमनी का पूरा रूप ही बदला दिखाई दिया।‌ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें रिमोट कंट्रोलर की कमांड से ‘मौली रोबोट’ में चलना शुरू हुआ। वह एक ट्रे में मेडल लेकर विजेताओं के पास पहुंचा। जिसके बाद अतिथियों ने मेडल उठाए और विजेताओं के गले में पहना दिए। राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने रोबोटिक तकनीक से जुड़ी पहल कर सभी को आश्चर्यचकित किया। साथ ही इससे लोगों में उत्साह भी दिखा। इस संबंध में खेल निदेशक प्रशांत आर्या ने बताया कि एथलेटिक्स के अधिकतर इवेंट में मेडल सेरेमनी के दौरान ‘मौली रोबोट’ का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

Exit mobile version