Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एक अनोखी सामाजिक पहल की शुरुआत, यहां केवल तीन सोने के गहने पहन सकेंगी महिलाएं, ज्यादा पहनने पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना, जानें वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक अनोखी सामाजिक पहल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

लिया यह बड़ा फैसला

यहां देहरादून जिले के जौनसार-बावर इलाके में एक अनोखा सामाजिक फैसले की हर जगह चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां चकराता ब्लॉक के कंडार और इदरोली गांवों के ग्रामीणों ने एकमत होकर बड़ा फैसला लिया है। गांव वालों ने एक ग्रुप मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत अब महिलाओं को किसी भी शादी या सामाजिक समारोह में सीमित गहने पहनने की इजाजत होगी। इस नियम का उद्देश्य समाज में सादगी और बराबरी को बढ़ावा देना है। इस संबंध में गांव वालों ने बताया है कि यह आदेश किसी पर दबाव डालने के लिए नहीं है, बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में एक पहल है। इससे गरीब परिवारों को राहत मिलेगी और समाज में बराबरी की भावना मजबूत होगी।

लगाया जाएगा जुर्माना

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैसले के तहत अब इन गांवों की महिलाएं शादी-समारोहों में सोने से बने सिर्फ तीन आभूषण कान की बालियां, नथ (नाक का गहना), और मंगलसूत्र ही पहन सकेंगी। आदेश के अनुसार, महिलाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में केवल झुमके, नाक की अंगूठी और मंगलसूत्र पहनने की इजाजत होगी। इस नियम का उल्लंघन करने वाली किसी भी महिला पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Exit mobile version