Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां एक ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ने लगा है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक इनकी दहशत बनी हुई है। वहीं एक मामला अब पोड़ी में गढ़वाल वन प्रभाग के पोखड़ा रेंज स्थित किम गांव से सामने आया है।

सिर और हाथ-पैरों पर आई अधिक चोटें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक व्यक्ति पर‌ बाघ ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, घायल ग्रामीण मोहन सिंह रावत (52) अपनी पत्नी के साथ बकरियां चराने जंगल में गया था। तभी घात लगाए बाघ ने हमला कर दिया। शोर करने पर बाघ भागा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। सीएचसी रिखणीखाल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल को बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया है।

Exit mobile version