Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब: अब तक इतने लाख श्रद्धालुओं ने किए धामों के‌ दर्शन





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां यात्रा के शुरुआती चरण में ही अब तक कुल 7 लाख 72 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।


श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंकड़ों के मुताबिक चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से केदारनाथ में लगभग 3 लाख 45 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं, जबकि बद्रीनाथ धाम में 1 लाख 85 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। वहीं, यमुनोत्री में तकरीबन 1 लाख 16 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं, जबकि गंगोत्री में 1 लाख 15 हजार से अधिक श्रद्धालु आए हैं। यात्रा मार्ग पर पुलिस, मेडिकल टीम और आपदा प्रबंधन (SDRF) के जवानों की तैनाती की गई है। सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को और अधिक सख्त व मजबूत बनाया गया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Exit mobile version