Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब: अब तक इतने लाख श्रद्धालुओं ने किए धामों के‌ दर्शन





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां यात्रा के शुरुआती चरण में ही अब तक कुल 5,46,614 भक्त चारों धामों के दर्शन कर लिए हैं।


श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंकड़ों के मुताबिक 2,61,771 श्रद्धालु अब तक केदारनाथ पहुंच चुके हैं, जो सभी धामों में सर्वाधिक है। वहीं बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में भी दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। यात्रा मार्ग पर पुलिस, मेडिकल टीम और आपदा प्रबंधन (SDRF) के जवानों की तैनाती की गई है। सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली को और अधिक सख्त व मजबूत बनाया गया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Exit mobile version