Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बैंक हड़ताल के बीच राहत भरी खबर, कल रविवार को खुले रहेंगे बैंक, ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

​उत्तराखंड: बैंक यूनियनों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है।

आम जनता को राहत

जानकारी के अनुसार हड़ताल के कारण होने वाली असुविधा से निपटने के लिए इस रविवार को देहरादून सहित क्षेत्र के सभी बैंक खुले रहेंगे। कल रविवार को बैंक की शाखाओं के साथ-साथ एटीएम-लिंक ब्रांचों में भी सामान्य कामकाज जारी रहेगा, जिससे ग्राहक अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम आसानी से निपटा सकेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक इंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस और अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसी वजह से ग्राहकों को पूर्व में ही राहत देने के उद्देश्य से रविवार को भी सभी सेवाएं चालू रखी जा रही हैं।
​
तीन दिन की हड़ताल का आह्वान

​दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों (UFBU) ने ‘5-डे बैंकिंग’ (सप्ताह में 5 दिन काम) की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर (सोमवार से बुधवार) तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल से ठीक पहले शनिवार और रविवार का नियमित अवकाश होने के कारण लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं ठप रहने का खतरा मंडरा रहा था। जिस पर उपभोक्ताओं की इसी परेशानी और उलझन को देखते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर इस रविवार को बैंक खोलने का विशेष निर्णय लिया गया है
​

Exit mobile version