Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 5.90 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

खटीमा में पुलिस ने एक युवक को 5.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

तलाशी लेने पर उसके पास से 5.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई

बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह बुधवार की देर शाम टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के नशीला पदार्थ बेचने की जानकारी मिली। जिसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच पोस्ट ऑफिस के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिया। जो पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा। जिसको टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुद को इस्लामनगर वार्ड चार का नबी हसन बताया।

आरोपित के विरुद्ध धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज कर लिया। बजाज चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। नशे को जड़ से खत्म करना उनकी प्राथमिकता है।

Exit mobile version