Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां अवैध चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

यहां  पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

रात्रि गश्त कर रहे थे

काशीपुर कटोराताल चौकी पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कटोराताल पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल रणजीत प्रसाद रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान गुरुद्वारे की तरफ जाने वाली सड़क पर नागनाथ मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जिसको रोककर उन्होंने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मो. मोबीन पुत्र स्व. आशिक निवासी किला मौहल्ला बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है।

Exit mobile version