Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र ‘वचन पत्र’, जारी की 10 चुनावी गारंटी

उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। जिस पर सभी पार्टियां अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर रही है। जिसके बाद अब उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आप ने अपना घोषणा पत्र ‘वचन पत्र’ जारी कर दिया है।

वचन पूरा करने के वादे-

पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को आप के प्रदेश कार्यालय में इसे जारी किया। जिस पर यह भी कहा गया है कि इस वचन पत्र का अगर एक भी वचन पूरा नहीं किया गया तो उत्तराखंड की जनता ‘आप’ पर मुकदमा कर सकती है। इसके लिए कर्नल अजय कोठियाल ने एफिडेबिट दिया है।

10 चुनावी गारंटी-

1. भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे (1 लाख करोड़ से ज़्यादा)
2. हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली।
3. हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने पांच।
4. 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने एक हजार।
5. हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे आइआइटी और एम्स में पढ़ने जाएंगे।
6. हर गाांव मे मिलेगा मुफ्त और बेहतरीन इलाज।
7. हर गांव तक सड़कें बनवाएंगे।
8. बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।
9. शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बार्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि।
10. पूर्व सैनिकों को सरकारी रोजगार।

Exit mobile version