Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, पत्थरों की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर बीते कल बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

दो युवकों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदरीनाथ हाइवे पर विष्णुप्रयाग व गोविंदघाट के बीच पिनोला नामक स्थान में यह हादसा हुआ। जब दोनों युवक सचिन कुमार (30) पुत्र सोमप्रकाश ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा और रवि कुमार (26) पुत्र कवरपाल कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा की बाइक पर टैया पुल पास अचानक पत्थर गिर गए। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को बाइक हाईवे पर गिरी मिली। वहीं युवक खाई में गिरे हुए थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version