Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को इन अस्पतालों में भी मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को आयुष्मान योजना से खास सुविधाएं मिलेंगी।

प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब उन्हें आयुष्मान योजना से आच्छादित अस्पतालों के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन व स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं।

दिए यह निर्देश

इसके साथ ही सीएम ने दुर्घटनाओं से बचाव और त्वरित सहायता के लिए आमजन को फर्स्ट रिस्पांडर ट्रेनिंग प्रोग्राम नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों के रूकने की व्यवस्था ऐसे स्थानों पर की जाए जहां आस-पास सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो।

Exit mobile version