Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जमीन बेचने के नाम पर 11 लाख 22 हज़ार की  धोखाधाड़ी करने वाला  अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 20.12.2021 को वादी प्रमोद सिंह पुत्र श्री अमर सिंह निवासी ग्राम कल्याणी तहसील डुण्डा उत्तरकाशी द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि गणेश प्रसाद नौटियाल  निवासी ग्राम पैणी भवान पट्टी धनारी उत्तरकाशी व आनन्द सिंह राणा निवासी अज्ञात के द्वारा मुझे जमीन बेचने के नाम कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मुझसे 11 लाख 22 हजार रुपये हड़प लिए गये हैं, पैंसे वापस मांगने पर मेरे साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

अभियोग पंजीकृत किया गया

उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा      420/406/467/468/471/120(B)/504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी/प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली को प्रकरण में गहनता से जांच कर प्रकरण में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

देहरादून से गिरफ्तार किया गया

कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एस0ओ0जी0 एवं मामले की जांच कर रहे उ0नि0 सतवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही/गहन सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य के आधार पर अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गणेश प्रसाद को कल दिनांक 05.04.2022 देहरादून से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रसतुत किया जायेगा। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

Exit mobile version