Site icon Khabribox

चंपावत: अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

चंपावत से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बनबसा में पुलिस ने चैकिंग के दौरान वार्ड नंबर 5 नई बस्ती निवासी एक युवक से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

नशे की तस्करी के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत चैकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा

उप निरीक्षक केसी जोशी ने बताया कि नशे की तस्करी के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत चैकिंग के दौरान आरोपी अंकित सक्सेना पुत्र स्व अनिल सक्सेना निवासी नईबस्ती बनबसा के पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टीम में मौजूद रहे

इस अभियान में हेड कांस्टेबल प्रकाश रंशवाल, दीपक नाथ गोस्वामी मौजूद रहे

Exit mobile version