Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्मैक के मामले में पुलिस द्वारा जबरन फंसाने का आरोप


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर टनकपुर से सामने आई है। यहां बीते दिन स्मैक के साथ पकड़े गए दो युवकों ने पुलिस के सिपाही पर जबरन फंसाने का आरोप लगाया है।

कारवाई की मांग-

उनका कहना है कि पुलिस कांस्टेबल ने बेवजह उनसे मारपीट की और विरोध करने पर थाने लाकर कोरे कागज में जबरदस्ती आरोप साबित करवाए। उन्होंने पुलिस सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

जाने पूरा मामला-

बीते सोमवार को पुलिस ने दो टनकपुर निवासी सागर गुप्ता और सौरभ वर्मा को 2.67 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। जिसके बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पकड़े गए दोनों युवकों ने जेल से रिहाई के बाद पुलिस के सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवकों का कहना है कि उन्हें स्मैक के झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार, डीआईजी कुमायूं निलेश आनंद भरणे और चम्पावत एसपी देवेंद्र पींचा को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप लगाया कि टनकपुर कोतवाली में तैनात सिपाही कैलाश कुमार गौतम ने उनके साथ बिना किसी वजह मारपीट की और सड़कों से घसीटते हुए थाना परिसर के बंद कमरे में ले गए। जहां उनसे कोरे कागज पर जबरदस्ती स्मैक बेचने की झूठे आरोप लिखवाए गए। ऐसा न करने पर तमाम तरह की धमकियां देने का आरोप लगाया है। वहीं सिपाही कैलाश कुमार गौतम का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version