Site icon Khabribox

उत्तराखंड ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि, इस योजना के अन्तर्गत श्रेणी-सी में देश में मिला दूसरा स्थान, 100 करोड़ का मिला पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड को पुरस्कृत किया गया है। जिसमें उत्तराखंड को केन्द्र सरकार की राज्य खनन तत्परता सूचकांक योजना के अन्तर्गत श्रेणी-सी में देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए राज्य को केंद्र सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। यह पुरस्कार वित्त मंत्रालय की राज्यों को पूंजीगत व्यय सहायता योजना (SASIC) के अंतर्गत दिया गया है, जिसमें वर्ष 2025-26 के बजट में ₹5,000 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खनन सुधारों पर आधारित इस योजना में श्रेणी ‘A’, ‘B’ और ‘C’ में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले राज्यों को ₹100-₹100 करोड़ की राशि प्रदान की जाती है। जिसमें उत्तराखण्ड को श्रेणी-C (सीमित खनिज संसाधन वाले राज्य) में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

कहीं यह बात

वहीं इस उपलब्धि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के राजस्व में खनन का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं और सरकार हर क्षेत्र के विकास योजनाओं पर कार्य कर रही है।

Exit mobile version