Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपलब्धि: छावनी परिषद चिकित्सालय ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि, ‘रक्षामंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025’ के लिए चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के लैंसडौन के छावनी परिषद चिकित्सालय को सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सुधार कर राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। इंप्रूवमेंट आफ कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल की बी श्रेणी में चिकित्सालय का चयन ‘रक्षामंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025’ के लिए हुआ है। जिस पर 16 दिसंबर को छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सीईओ साकिब आलम, रेजिडेंट चिकित्साधिकारी डा.मनीषा अग्रवाल, बोर्ड के नामित सदस्य अजेंद्र रावत व कार्यालय अधीक्षक विनीता जखमोला संयुक्त रूप से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथों दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

Exit mobile version