उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जाने-माने अन्वेषक देवव्रत पुरी गोस्वामी (डिटेक्टिव देव) को सम्मानित किया गया है।
उत्तराखंड के लिए गौरव का पल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें देश के प्रतिष्ठित कैप्सी-एपीडीआई सुरक्षा नेतृत्व सम्मेलन 2025, चेन्नई में सम्मान मिला। जिसमें उन्हें “भारत के श्रेष्ठ जासूस – सम्मान चिन्ह” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देश की सुरक्षा, जाँच और खुफिया तंत्र को उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले चुनिंदा विशेषज्ञों को प्रदान किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देवव्रत पुरी गोस्वामी तियान झू इन्वेस्टिगेटिव सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, देहरादून के निदेशक हैं। वह जांच, खुफिया विश्लेषण, जोखिम मूल्यांकन और आधुनिक अन्वेषण तकनीकों के प्रमुख विशेषज्ञ माने जाते हैं।
रहें उपस्थित
इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व सैन्य अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक, राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ, साइबर खुफिया विशेषज्ञ, गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के वरिष्ठ अधिकारी, निजी सुरक्षा उद्योग के शीर्ष प्रतिनिधि, तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक, तमिलनाडु सरकार के मंत्री तथा विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे।