Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपलब्धि: इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की एसडीआरएफ ने पूरे देश में हासिल किया दूसरा स्थान, ट्रॉफी के साथ मिला यह शानदार पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। एनडीआरएफ द्वारा 21 से 23 अप्रैल तक गाजियाबाद में कोलेप्स स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (सीएसएसआर) प्रतियोगिता आयोजित की गई।

उत्तराखंड की टीम का शानदार प्रदर्शन

जिसमें उत्तराखंड की एसडीआरएफ ने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में देशभर की 30 एसडीआरएफ टीमों ने भाग लिया था। प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक जोन से दो श्रेष्ठ टीमों का चयन कर कुल आठ टीमों को चुना गया था। जिसके बाद 21 से 23 अप्रैल के बीच एनडीआरएफ, गाजियाबाद की 8वीं बटालियन में फाइनल राउंड आयोजित किया गया।

मिला यह पुरस्कार

जिसमे हिमाचल प्रदेश की टीम को प्रथम स्थान मिला। वहीं उत्तराखंड की टीम को दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा आंध्र प्रदेश को तृतीय स्थान मिला। इस जवानों को तय समय और मौजूदा उपकरणों आदि के साथ मलबे के ढेर में दबे हुए लोगों को रेस्क्यू करके दिखाना था। जिसमें उत्तराखंड की एसडीआरएफ ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसमे प्रदेश की एसडीआरएफ को ट्राफी के साथ 75 हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिला है।

Exit mobile version