उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के टेक्सास में प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित हुई।
जीता यह खिताब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उत्तराखंड की नेहा नैथानी ने मिसेज टेक्सास एलीट यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता है। गत दिवस टेक्सास में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें हेरिटेज राउंड में उन्होंने पारंपरिक पहाड़ी पोशाक पहनकर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। जीत के बाद नेहा ने कहा कि वह भले ही अमेरिका में रहती हैं, लेकिन उनका दिल आज भी उत्तराखंड के लिए धड़कता है। नेहा दून के कौलागढ़ की रहने वाली हैं और उनकी शुरुआती शिक्षा भी दून में ही हुई है।