उत्तराखंड: उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोकज्ञान, सामाजिक सरोकारों और जनचेतना के संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित प्रख्यात लोक रंगकर्मी, चिंतक, शिक्षाविद् एवं लोकसंस्कृति के पुरोधा प्रोफेसर दाताराम पुरोहित को सम्मानित किया जाएगा।
किया जाएगा सम्मानित
जिसमें उन्हें इस वर्ष के प्रतिष्ठित ‘इंद्रमणि बड़ोनी सम्मान’ के लिए चुना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें यह सम्मान आगामी 18 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इंद्रमणि बड़ोनी चैरिटेबल फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद बड़ोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस निर्णय की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह इस सम्मान का चतुर्थ संस्करण है। 18 अगस्त 2026 (उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी की पुण्यतिथि) पर उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान हर साल उत्तराखंड के गांधी के रूप में विख्यात स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्य की संस्कृति और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को दिया जाता है।