Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपलब्धि: प्रख्यात भू-विज्ञानी डॉ. वी.पी. डिमरी हुए सम्मानित, मिला अंतरराष्ट्रीय ‘क्रिस्टियन हग्जेन मेडल’





उत्तराखंड: उत्तराखंड के निवासी और देश के जाने-माने भू-विज्ञानी डॉ. विजय प्रकाश डिमरी को सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘यूरोपियन जियोसाइंस यूनियन’ (EGU) के ‘क्रिस्टियन हग्जेन मेडल’ से सम्मानित किया गया है।


किया सम्मानित


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मेडल प्रसिद्ध डच गणितज्ञ और वैज्ञानिक क्रिस्टियन हग्जेन की स्मृति में भू-विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण और नवोन्मेषी योगदान के लिए दिया जाता है। डॉ. डिमरी को यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) और एलुमनी सेल ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।


उपलब्धियों से भरा रहा सफर


​डॉ. डिमरी का करियर वैज्ञानिक जगत में प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने प्रतिष्ठित आईएसएम (ISM) धनबाद से अपनी शिक्षा पूर्ण की। विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2010 में पद्मश्री से नवाजा था। वह सीएसआईआर-नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI) के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्हें ‘बसंत सम्मान’ मिल चुका है और वह देश के 100 श्रेष्ठ आईआईटी पूर्व छात्रों की सूची में भी शामिल हैं।



Exit mobile version