Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपलब्धि: एसडीआरएफ जवान ने रचा कीर्तिमान, नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली को किया फतह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड  के एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने कमाल कर दिया है।

चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेन्द्र सिंह ने नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली (6190 मीटर) को सफलतापूर्वक आरोहण किया है। यह अलास्का प्रदेश मे स्थित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 जून 2024 को दिल्ली से हवाई यात्रा शुरू करने के बाद राजेन्द्र नाथ फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) होते हुए अमेरिका के अलास्का स्टेट में लास्ट रोड हेड टॉकीटना पहुंचे, जहाँ से विश्राम के बाद इन्होंने पैदल यात्रा शुरू की। लगातार ग्लेशियर पर चढ़ाई करने के बाद रात्रि 11:00 बजे (भारतीय समयानुसार दिनांक 24 जून, दिन के 12:30 बजे) इन्होंने इस चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया।

उत्तराखंड पुलिस व प्रदेश का नाम किया रोशन

राजेंद्र सिंह नाथ ने कहा कि विश्व के सभी सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगे के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य एवं पुलिस का झंडा फहराकर नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है।

Exit mobile version