Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपलब्धि: इस जनपद के फायर स्टेशन को‌ चुना गया उत्तराखंड का बेस्ट फायर स्टेशन, गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद के नाम उपलब्धि है। रूद्रप्रयाग जनपद के फायर स्टेशन को उत्तराखंड का बेस्ट फायर स्टेशन चुना गया है।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय द्वारा हर साल फायर स्टेशनों के कार्यक्षमता, दक्षता, रख-रखाव, अग्नि निवारण, जनजागरूकता और आपात कार्यों के प्रति उत्तरदायित्व सहित कुल 43 मानकों के आधार पर रैंकिंग और ग्रेडिंग होती है। जिसको ध्यान में रखते हुए इस साल जनपद रुद्रप्रयाग के फायर स्टेशन रतूड़ा को बेस्ट फायर स्टेशन के रूप में चयनित किया गया है। इसके लिए आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में फायर स्टेशन रतूड़ा को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें 20 हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Exit mobile version