Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपलब्धि: इन दो धावकों का कमाल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान, अब वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के दो युवा धावकों, पौड़ी की मीनाक्षी और चमोली के दिगंबर को बधाई दीजिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 100 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद दोनों का चयन अब वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता स्पेन में आयोजित की जाएगी, जहाँ वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह दोनों खिलाड़ी पौड़ी जनपद के हाई एल्टीट्यूड रांसी स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल पौड़ी जनपद बल्कि पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

Exit mobile version