उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्मार्ट मीटरिंग का कार्य जारी है। वहीं अब प्रदेश ने स्मार्ट मीटरिंग के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है।
उत्तराखंड ने पेश की मिसाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार में राज्य ने कई बड़े व मैदानी राज्यों को पीछे छोड़ा है और नयी उपलब्धि अपने नाम की है। इसके तहत उत्तराखंड में चार लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। यह कार्य आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है। राज्य में कुल 15,87,870 उपभोक्ता मीटर हैं, शेष कनेक्शन में स्मार्ट मीटर लगाने का काम अभी जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 3.90 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। पंजाब, गोवा, मेघालय, दिल्ली व अंडमान-निकोबार में अभी तक स्मार्ट मीटर का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। तमिलनाडु में उपभोक्ता मीटर स्थापना शून्य है और केवल सीमित संख्या में फीडर मीटर लगाए गए हैं। पहाड़ी राज्यों में चुनौतियां अधिक होती हैं, इसके बावजूद 4.21 लाख से अधिक मीटर स्थापित किए गए हैं।