Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपलब्धि: नीति आयोग के सूचकांक 2024 में उत्तराखंड ने बनाया रिकॉर्ड, मिला पहला स्थान, बना अव्वल, 18 राज्यों को छोड़ा पीछे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग द्वारा निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness IndexEPI) 2024 जारी की गई है।

मिला पहला स्थान

जिसमें उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में में बाजी मारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया है। साथ ही देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है।

प्रदेशवासियों को दी बधाई

जिस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का परिणाम है।

Exit mobile version