Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपलब्धि: सौर ऊर्जा में उत्तराखंड का नेशनल रिकॉर्ड, ‘पीएम सूर्य घर योजना’ में राज्य को मिले इतने राष्ट्रीय पुरस्कार

उत्तराखंड: उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य ने देशभर में नया रिकॉर्ड बनाया है।

किया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में उत्तराखंड को चार अलग-अलग श्रेणियों में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसमें केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। राज्य की ओर से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक (MD) जी.एस. बुदियाल ने यह राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया। उत्तराखंड ने निम्नलिखित श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया।
1. ​सर्वाधिक उपभोक्ता आवेदन (योजना के तहत सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने में)
2. ​सर्वाधिक रूफटॉप सोलर संस्थापन (घरों की छतों पर सबसे ज्यादा सोलर प्लांट लगाने में)
3. ​सर्वाधिक डिस्काम निरीक्षण (विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सबसे ज्यादा वेरिफिकेशन करने में)
4. ​सर्वाधिक विक्रेता पंजीकरण (सोलर प्लांट लगाने वाले वेंडर्स का सबसे बड़ा नेटवर्क बनाने में)

Exit mobile version