Site icon Khabribox

उत्तराखंड:इन स्थानों में फूहड़ गीतों पर बनाई रील तो होगी कार्यवाही

उत्तराखंड से जुड़ी खबर है।आए दिन हर की पैड़ी में फूहड़ गानों पर रील्स की घटनाएं सामने आ रही हैं।इसी बीच हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है।

जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

धार्मिक आस्था के केंद्र में आए दिन फिल्मी गीतों पर फ़ूहड़ डांस  की वीडियो बनाने की घटनाएं सामने आ रही है। जैसा कि गर्मी के सीजन में हर की पैड़ी में कुछ अमर्यादित लोगों द्वारा हुक्का पीने,डीजे बजाने,केक लेकर बर्थडे मनाने और हुड़दंग की भी  घटनाएं होती रही हैं।एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने ऐसे लोगों से हरकी पैड़ी की मर्यादा का ध्यान रखते हुए ऐसा न करने की चेतावनी दी है। कहा है कि वीडियो बनाने वाली युवतियों को चिन्हित किया जा रहा है।जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version