उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर आयोजित संध्याकालीन गंगा आरती में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी शामिल हुए। जिसमें वह अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ इसमें शामिल हुए।
गंगा आरती में हुए शामिल
इस मौके पर उन्होंने माँ गंगा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परमार्थ गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने भारतीय परंपरा के अनुसार वैदिक मंगल ध्वनियों और मंत्रोच्चार के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि माँ गंगा भारत की सांस्कृतिक विरासत और जीवनदायिनी शक्ति का आधार हैं। परमार्थ के तट पर इस आरती में शामिल होना मेरे लिए एक प्रेरणादायक अनुभव है। गंगा आरती जैसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उत्तराखंड: परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल हुए अभिनेता सुनील शेट्टी; कहा- मां गंगा भारत की आध्यात्मिक चेतना का है प्रतीक