Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर बोले‌ अभिनेता सुनील शेट्टी, कहा- “नकारात्मकता छोड़ें, व्यवस्थाएं शानदार हैं”





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही विभिन्न आशंकाओं और नकारात्मक चर्चाओं के बीच बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बात रखी है।


कहा- जल्द आएंगे चारधाम


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने उत्तराखंड प्रशासन का बचाव किया है। ऋषिकेश पहुंचे अभिनेता ने यात्रा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत साझा करते हुए नकारात्मक धारणाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया। कहा कि अक्सर सुनने को मिलता है कि चारधाम यात्रा में भारी ट्रैफिक और अव्यवस्था के कारण लोग परेशान रहते हैं, लेकिन मेरा अनुभव इसके बिल्कुल उलट है। यहाँ की व्यवस्थाएं मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर और व्यवस्थित हैं। विशेष रूप से भीषण गर्मी में मुस्तैद उत्तराखंड पुलिस के जवानों की सराहना की। सुनील शेट्टी ने बताया कि वे इस सुखद अनुभव के बाद जल्द ही दोबारा उत्तराखंड आएंगे और विधिवत चारधाम यात्रा के दर्शन करेंगे।


कहीं यह बात



​अभिनेता ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर जो नकारात्मक बातें फैलाई जा रही हैं, वे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खातीं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्री बिना किसी डर या भ्रम के बाबा के दर्शन के लिए आ सकते हैं। प्रशासन ने हर छोटे-बड़े पहलू पर गंभीरता से काम किया है।



Exit mobile version