Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अभिनेत्री सारा अली खान ने दयारा बुग्याल के दीदार के साथ की कैंपिंग, महिलाओं से स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली की ली जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान उत्तराखंड पंहुची। यहां उन्होंने उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल का दीदार किया।

महिलाओं से की मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अली खान 18 मई को बार्सू गांव पहुंचीं। उसके बाद दयारा बुग्याल की ट्रैकिंग कर पलाटूना में तीन दिन तक कैंपिंग की और फिर बार्सू के सराय होमस्टे में लौटीं। सारा अली खान ने दयारा बुग्याल में ट्रैकिंग की और बार्सू गांव में होम स्टे में रूककर महिलाओं के साथ समय भी बिताया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं से मुलाकात कर स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली की जानकारी ली। महिलाओं ने अभिनेत्री को एक पारंपरिक टोपी और स्कार्फ भेंट किया। साथ ही कहा कि मुंबई लौटकर मित्रों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करेंगी। सारा अली खान ने कहा कि उन्हें बार्सू और दयारा बुग्याल बहुत पसंद आए और वह यहां दोबारा आना चाहेंगी।

Exit mobile version