Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, पहले दल में इतने यात्री शामिल





उत्तराखंड: उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) की ओर से बहुप्रतीक्षित आदि कैलाश-ऊं पर्वत यात्रा आगामी 8 मई से शुरू होने जा रही है। वहीं कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए भी 30 जून की तारीख तय कर दी गई है।


कल से यात्रा शुरू


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें यात्रा का श्रीगणेश 8 मई को सुबह 8 बजे हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह से होगा। पहले दल में 20 यात्री शामिल हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या 13 है। यात्री अपनी यात्रा के दौरान कैंची धाम, चितई गोलू देवता मंदिर, जागेश्वर धाम और पाताल भुवनेश्वर जैसे पौराणिक स्थलों के दर्शन करेंगे। यात्रा हल्द्वानी, धारचूला और टनकपुर तीनों स्थानों से संचालित होगी। हल्द्वानी और टनकपुर से 15-15 दल दर्शन के लिए रवाना होंगे।

• ​यात्रा शुल्क: * हल्द्वानी से: ₹45,000 + 5% GST

• ​टनकपुर से (6 दिवसीय): ₹42,000 + 5% GST

• ​धारचूला से: ₹36,000 + 5% GST

Exit mobile version