Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्लोवाक बैड्मिंटन इंटरनेशनल ओपन -2022 में अल्मोड़ा की आदिति भट्ट ने जीता महिला एकल ख़िताब

दिनांक 2 से 5 मार्च तक टरेंसिन, स्लोवाकिया में आयोजित स्लोवाक बैडमिंटन इंटरनेशनल ओपन में अल्मोड़ा, उत्तराखंड की आदिति भट्ट ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से महिला एकल का ख़िताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया ।

फाइनल मैच में चाइना को दी मात, महिला एकल खिताब पर किया कब्जा :

आदिति भट्ट ने फ़ाइनल में चाइना तायपी की वेन चीं के साथ ज़बरदस्त संघर्ष में 19-21,21-10 व 25-23 से जीत दर्ज कर महिला एकल के ख़िताब पर क़ब्ज़ा किया ।
सेमी फ़ाइनल में आदिति को जापान के खिलाड़ी आर के गूंजी से बाई मिली ।
क्वॉर्टर फ़ाइनल में आदिति ने पोलेंड की जोआंना पोडवरी को 21-14 व 21-14से हराया था ।

बधाई प्रेषित की:

आदिति भट्ट के शानदार व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैड्मिंटॉन संघ की अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक समेत उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार , खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने आदिति भट्ट व उनके माता पिता तथा आदिति के कोच डी के सेन को बधाई प्रेषित की ।

Exit mobile version