Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की ओर से जारी हुए समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी के एडमिट कार्ड, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 आयोजित होने वाली है।

एडमिट कार्ड जारी

इसके अंतर्गत अभ्यर्थियों की प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार का आयोजन 27 जुलाई रविवार को किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर किया जाएगा। महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी आयोग की अधिकृत वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version