Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का जारी हुआ एडमिट कार्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जनवरी महीने में उत्तराखंड पुलिस एसआई की भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है।

एडमिट कार्ड जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस) भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। जो राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं आयोग द्वारा परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in. पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (psc.uk.gov.in या ukpscnet.in) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version