Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सोशल मीडिया के संदर्भ में पुलिस कार्मिकों के लिए जारी हुई एडवाइजरी, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों के लिए जरूरी खबर है। पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने सोशल मीडिया को लेकर पुलिसकर्मियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

41 बिन्दुओं पर यह एडवाइजरी जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जारी एडवाइजरी में कहा है कि पुलिस कर्मियों को चाक चौबंद रहना चाहिए।  जिससे उत्तराखंड सरकारी कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन न हो। इसमें विभाग की ओर से 41 बिन्दुओं पर यह एडवाइजरी जारी की गई है।

कहीं यह बात

🔰🔰पुलिस कर्मचारियों के कामकाज से जुड़ी व्यवस्थाएं शामिल
🔰🔰ऐसी वीडियाे रील्स आदि जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो, लोड न करें।
🔰🔰कार्यालय इत्यादि के निरीक्षण संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें।
🔰🔰आनलाइन वोटिंग पर प्रतिभाग न करें
🔰🔰ऐसा काम करें जो मानवीय गरिमा व विधिक उपबंधों के अनुकूल हो जिससे पुलिस की छवि सुधरेगी साथ ही साथ समाज को भी उसका लाभ मिलेगा।

Exit mobile version