Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धामी सरकार ने प्रदेश में जगहों के नाम बदलने के अब स्कूलों के भी बदले नाम, एक क्लिक में देखिए नए नाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों प्रदेश के कई चौक चौराहे और सड़कों के नाम बदले थे। जिसके बाद अब उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड के कई स्कूलों के भी नाम बदले हैं।

इन स्कूलों के नामों में बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सरकार ने चंपावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी जिलों के चार स्कूलों के नाम बदलें है। इसमें सभी राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। जैसे
📌📌राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा चंपावत का नाम बदलकर शहीद लांस नायक विक्रम सिंह राजकीय इंटर कॉलेज दुबचौड़ा चंपावत किया गया है।
📌📌राजकीय इंटर कॉलेज हटाल (चकराता) देहरादून का नाम स्व० पंडित झांऊराम शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज हटाल, (चकराता) देहरादून किया गया है।
📌📌राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोंखाल) पौड़ी गढ़वाल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शम्भू प्रसाद जोशी राजकीय इंटर कॉलेज सैंधर (बीरोखाल) पौड़ी गढ़वाल किया गया है।
📌📌राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार टिहरी गढ़वाल का नाम शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार किया गया है।

Exit mobile version